परिवहन व्यवस्था
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रोडवेज ने भी 120 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। शनिवार रात से ही अभ्यर्थियों का बरेली आना शुरू हो गया था। इन बसों का संचालन बरेली से गाजियाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, बदायूं, कासगंज, मथुरा, फर्रुखाबाद, हरदोई और बीसलपुर-लखीमपुर के बीच किया जाएगा।
परीक्षा के नियम
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। पहले दिन रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली हुई। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली आयोजित की गई। इस बार कुल 23 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।