फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly : फतेहगंज में युवती को पीटकर खिलाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने शुरू की पड़ताल

Sun, 23 Feb 2025 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पड़ताल शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
पुलिस की घटना की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगंज पश्चिमी कस्बे की युवती को शहर के राजेंद्रनगर में शुक्रवार शाम मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला माली वार्ड तीन निवासी शिवा गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन सुहानी उर्फ मानसी गुप्ता (20) बरेली शहर के राजेंद्रनगर में नौकरी करने जाती थी। शुक्रवार दोपहर उनको मानसी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। वह परिजनों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने बेसुध पड़ी मानसी को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन रात में ही शव को घर ले आए।

शनिवार सुबह उन्हें किसी ने एक वीडियो भेजा। वीडियो में हेलमेट लगाए, पीली जर्सी और काली पैंट पहना युवक मानसी के साथ मारपीट करता नजर आया। जहर खिलाने की भी आशंका व्यक्त की गई है। वीडियो देखकर शिवा गुप्ता ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने उन्हें प्रेमनगर कोतवाली भेज दिया। यहां शिवा गुप्ता ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें