फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे संचालित एक होटल के मालिक की गला काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र में परसाखेड़ा टियूलिया अंडरपास पर हाईवे के किनारे ही टियूलिया निवासी सेवाराम अपना होटल चलाते थे। रात में वे यहीं सोते थे। सोमवार सुबह सात बजे जब उनका बेटा होटल पर पहुंचा तो पिता का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।