बरेली। नैनीताल में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेडर्स कप हॉकी टूर्नामेंट में बरेली की टीम ने ग्वालियर की टीम को 5-1 से शिकस्त दी है। इस धमाकेदार जीत के साथ बरेली की टीम ने टूर्नामेंट के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है।
मैच की शुरुआत से ही बरेली के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पहले क्वार्टर में बरेली की ओर से आदिल, नवनीत और निखिलेश ने एक-एक गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में बरेली के रेहान और नवनीत ने गोल कर टीम की बढ़त को 5-1 तक पहुंचा दिया जो अंत तक बरकरार रहा। इस मुकाबले में बरेली के गोलकीपर सानिध्य सिंह ने दीवार की तरह खड़े रहकर विरोधी टीम के कई प्रयासों को नाकाम किया। बरेली हॉकी संघ के अध्यक्ष गौतम सक्सेना, शीरोज खान और शकील खान ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की सराहना की है।