फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति को जेठानी संग पकड़ा, मिला तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके में एक पत्नी ने पति और जेठानी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इससे नाराज पति ने पत्नी को बंधक बनाकर पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उसका निकाह 2022 में हुआ था। निकाह के बाद पति और उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति अक्सर उनकी जेठानी (अपनी भाभी) से अश्लील बातें करता था। शिकायत करने पर तीन तलाक देने की धमकी देता था। पुलिस से शिकायत की तो गलती स्वीकार कर ली। एक बार पति और उसके परिजनों ने माफी मांगकर समझौता कर लिया। 29 मई को उसने शौहर और जेठानी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। वह इसकी शिकायत करने बारादरी थाने जाने लगी तो उसे बंधक बनाकर पीटा गया। बाद में तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। बारादरी थाने में पति व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें