जिम संचालकों और ट्रेनरों का सत्यापन करने की मांग
महासभा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनपद के समस्त जिम संचालकों और ट्रेनरों का तत्काल पुलिस सत्यापन कराया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक जिम में महिला ट्रेनर की तैनाती अनिवार्य होनी चाहिए और जिन जिमों में महिला ट्रेनर उपलब्ध नहीं हैं, वहां महिलाओं के प्रवेश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, जिमों की नियमित जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारियों का एक विशेष दल गठित करने का सुझाव भी दिया गया है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि सनातनी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रशासन ने शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाए, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन को बाध्य होगा। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।