फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पश्चिम बंगाल और नेपाल के चार नागरिकों से 4.5 करोड़ का सोना बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Sun, 06 Feb 2022 01:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सीबीगंज थाने की परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान झुमका तिराहा से एक कार से करीब साढे चार करोड़ रुपये का सोना पकड़ा गया है। कार में पश्चिम बंगाल के तीन और एक नेपाल का नागरिक सवार था। वे लोग सोने से जुड़ा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
सोना बरामद होने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने साढ़े चार करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बरेली पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सीबीगंज थाने की परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान झुमका तिराहा से एक कार से करीब साढे चार करोड़ रुपये का सोना पकड़ा गया है। कार में पश्चिम बंगाल के तीन और एक नेपाल का नागरिक सवार था। वे लोग सोने से जुड़ा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने चारों कार सवार और सोने को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि वे लोग अलमगीरीगंज के किसी सर्राफ को यह सोना सप्लाई करने आए थे। मामले की सूचना पर प्रेक्षक और आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें