फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गौसगंज कांड: पीड़ित परिवार ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, 50 लाख मुआवजा, नौकरी और शस्त्र लाइसेंस की मांग

Tue, 17 Dec 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: गांव गौसगंज में पांच महीने पहले दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हुआ था। पूर्व प्रधान हीरालाल लोधी के बेटे तेजपाल की हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में मंगलवार को तेजपाल पक्ष की कई महिलाएं व पुरुष कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताया। 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे पीड़ित पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाने के चर्चित गौसगंज कांड के पीड़ित मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां घेराव व धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुआवजा, नौकरी और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग उठाई। डीएम रविंद्र कुमार से विहिप पदाधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। पीड़ित पक्ष के लोग सात दिन में निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर चले आए।

विज्ञापन


पांच महीने पहले गौसगंज में दूसरे समुदाय के लोग पूर्व प्रधान हीरालाल लोधी के बेटे तेजपाल को अपने धर्मस्थल में उठा ले गए थे। वहां पीट-पीटकर तेजपाल की हत्या कर दी थी। मंगलवार को तेजपाल पक्ष की कई महिलाएं व पुरुष कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताया। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल व कार्याध्यक्ष दिव्य चतुर्वेदी की अगुवाई में इन लोगों ने डीएम को बताया कि आज तक पीड़ित परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजपाल की मौत के बाद उसकी पत्नी को जीविका चलाने में दिक्कत हो रही है। गांव में पहले भी एक समुदाय के लोगों पर इसी तरह के हमले हो चुके हैं। इसलिए तेजपाल के परिवार को सुरक्षा की भी जरूरत है। पैरवी कर रहे पिता हीरालाल को शस्त्र लाइसेंस देने, परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने व तेजपाल की विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई।

सात दिन में मदद न मिलने पर करेंगे आंदोलन
विहिप नेताओं ने डीएम से कार्रवाई कराने के लिए कहा। विहिप पदाधिकारियों के मुताबिक डीएम ने जवाब दिया कि हर कोई उनके पास ही आ जाता है, आपको जनप्रतिनिधियों से मिलना चाहिए। तब विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि हम आपके पास आखिरी बार आए हैं। अगर पीड़ित परिवार को सात दिन में कोई सहायता नहीं मिली तो विहिप कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। 

डीएम से मिलने वालों में मृतक तेजपाल की पत्नी अनीता, तेजपाल के माता-पिता रामप्यारी एवं हीरालाल, गौसगंज के ग्रामीण, विहिप के सहमंत्री संजय शुक्ला, जितेंद्र कश्यप, पंडित केके शंखधार, गिरधर खट्टर, केपी गोस्वामी, नितेश वर्मा, आकाश मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें