फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रामगंगा नगर में बनेगा फर्नीचर पार्क, कमिश्नर ने मांगे प्रस्ताव

विज्ञापन
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने सीबीगंज, परसाखेड़ा में रेलवे साइडिंग की मांग उठाई। उनका कहना है कि दो बड़े इंडस्ट्रियल एरिया होने के बावजूद वहां पर रेलवे साइडिंग नहीं है, इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। उद्यमियों ने फर्नीचर पार्क विकसित कराने का आग्रह किया। कमिश्नर ने दोनों मांगों को उचित बताते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में फर्नीचर पार्क का मुद्दा छाया रहा। इस पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा कि फर्नीचर उद्योग से जुड़े कम से कम 20 अच्छे उद्यमी फर्नीचर पार्क बनाने का प्रस्ताव दें। रामगंगा नगर में पार्क बनाया जा सकता है। रलवे रेक साइडिंग बनाने के लिए कमिश्नर ने संयुक्त आयुक्त उद्योग से कहा कि वह डीआरएम मुरादाबाद को प्रस्ताव बनाकर दें, क्योंकि दो बड़े इंडस्ट्रियल एरिया इससे सीधे लाभान्वित होंगे। भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया बिजली लाइन से टोल प्लाजा के लिए अवैध तरीके से सप्लाई होने का मामला भी उठा। उद्यमियों ने परसाखेड़ा में लगाई गई पोर्टेबल शॉप को सही बताते हुए कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इस दौरान दो उद्योगों को सब्सिडी के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। कमिश्नर ने तकनीकी खामियां बताते हुए प्रक्रिया रोक दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, यूपीसीडी से संतोष कुमार, व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य पवन अरोरा, दिनेश गोयल, प्रेमबाबू शर्मा, संदीप टंडन, अजय शुक्ला, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें