22 जून को हुई गोलीबारी के मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपियों की जमानत के बाद एक आंतरिक समझौते की चर्चा है। बताया जा रहा है कि प्लॉट का कुछ हिस्सों में बंटवारा करके एक शख्स ने वहां रातोंरात अपने हिस्से में सफाई भी कराई है। पता लगने पर एसएसपी ने सोमवार शाम मौके पर टीम भेजी। पांच साल वाले अपराधी सत्यापन अभियान के तहत राजीव राना के घर भी दबिश दी गई थी।