फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गोलीकांड: राजीव राना पक्ष के 11 और लोगों पर लगी चार्जशीट, आदित्य गुट के दो आरोपी फरार

Tue, 17 Dec 2024 04:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली गोलीकांड में अब तक राजीव राना पक्ष के 44 आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है। जिन 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है। इनके नाम भी गैंगस्टर के मुकदमे में जोड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
बरेली गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर 22 जून को प्लाट पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग के मामले में 35 लोगों पर पहले चार्जशीट लग चुकी है। अब 11 और लोगों पर चार्जशीट लगाई गई है। इनके नाम भी गैंगस्टर के मुकदमे में जोड़े जाएंगे। फायरिंग के बाद इज्जतनगर थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। एक रिपोर्ट पुलिस की ओर से राजीव राना व आदित्य उपाध्याय पक्ष के हमलावरों पर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


दूसरी रिपोर्ट आदित्य के कर्मचारी की ओर से राजीव राना व उसके साथियों पर लिखी गई थी। इसमें पहले 35 आरोपियों के नाम थे। इनमें से अवधेश कुमार व रितिक अवस्थी के नाम साक्ष्य न होने की वजह से निकाल दिए गए और 33 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इतने ही लोगों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने राजीव पक्ष के 11 और लोगों पर चार्जशीट दाखिल की है। 

विज्ञापन

चार्जशीट में इनके हैं नाम
पंकज यादव, शहनवाज, नाहिद, लल्ला यादव, श्याम फौजी रफत उर्फ झाड़बाबा, सुनील यादव, मोहम्मद चांद, बिलाल घोसी, सचिन मौर्य व इरानउर गद्दाफी पर चार्जशीट लगाई गई है। इन सभी को हाल में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आदित्य उपाध्याय व उसके बेटे पर चार्जशीट लगाई जा चुकी है। उसके पक्ष के रोहित शर्मा व आकाश उपाध्याय फरार हैं। उनकी संपत्ति कुर्क कराने की कार्रवाई के लिए कोर्ट में लिखापढ़ी की जा रही है। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें