फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 12 Sep 2019 02:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला में कर्ज से तंग आकर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की  खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मृतक कुंवरपाल आंवला थाना क्षेत्र के पथरी गांव का रहने वाला था। उसके पिता ने बताया कि उनका इकलौता बेटा कुंवरपाल खेती-किसानी कर के पैसे कमाता था। उसने बैंक के साथ-साथ कई सूदखोरों से ब्याज पर पैसे लिए थे। 

उसे महिने में करीब 25 हजार रुपये ब्याज देना था, लेकिन पैसों की व्यवस्था न हो पाने की वजह से वह अक्सर परेशान रहता था। बुधवार सुबह आठ बजे वह घर से साइकिल लेकर सेंधा गांव के लिए निकला था, लोकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद गुरुवार को पथरा गांव निवासी मंटूरी यादव के खेत के पास एक पेड़ पर उसका शव रस्सी से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें