फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: डीएम अविनाश सिंह ने परिवार और स्टाफ के साथ की स्वगणना, जनगणना-2027 का शुभारंभ

Mon, 16 Nov 2026 12:10 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जनगणना-2027 के तहत स्वगणना की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। डीएम ने अपने परिवार और स्टाफ के साथ स्वगणना कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने आमजन से स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सही जानकारी दर्ज करने की अपील की। 
विज्ञापन
डीएम ने परिवार और स्टाफ के साथ की स्वगणना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जनगणना-2027 के तहत सोमवार से स्वगणना अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपने कैंप कार्यालय में परिवार और समस्त स्टाफ के साथ स्वगणना कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान डीएम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास और भविष्य की योजनाओं का आधार है। इससे जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर नियोजन और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में मदद मिलती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वगणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने और परिवार के सदस्यों की सही एवं सटीक जानकारी दर्ज करें।
विज्ञापन

लोगों को करें जागरूक 
डीएम ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान की सफलता प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर निर्भर करती है। लोग स्वयं स्वगणना करने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना में भागीदारी कर सकें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह सहित कैंप कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें