फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बाजार ने मनाई दिवाली, लोगों ने जमकर की खरीदारी, पूजन सामग्री और फलों की कीमतों में रही तेजी

Sun, 08 Nov 2026 01:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दिवाली से पहले शनिवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। कुतुबखाना, श्यामगंज, कोहाड़ापीर और आलमगिरीगंज समेत प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। पूजन सामग्री, फल, फूल, मिठाइयों और उपहारों की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी रही। 
विज्ञापन
फूलों की खरीदारी करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दिवाली के पूर्व दिवस पर शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदार उमड़े। सुबह से शाम तक कुतुबखाना, श्यामगंज, कोहाड़ापीर और आलमगिरीगंज जैसे बाजारों में खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके चलते कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। धनतेरस के बाद शनिवार का दिन होने के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर में लोगों की आमद थोड़ी कम रही, लेकिन अन्य सेक्टरों में जबरदस्त चहल पहल रही।

विज्ञापन


शहरवासियों ने दिवाली पूजन के लिए खील, खिलौने, बताशे, झाडू, पान के पत्ते, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और ताजे फलों की खरीदारी की। त्योहारी सीजन के कारण पूजन सामग्री और फलों के दामों में काफी तेजी दर्ज की गई। 

खील, खिलौने और बताशे ऊंचे दामों पर बिके। 75 रुपये में मिलने वाला झाडू 100 रुपये तक में बिका। मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाने वाला शरीफा 100 से 130 रुपये प्रति किलो के बीच बिका। सेब के दाम भी सौ रुपये के पार पहुंच गए।

विज्ञापन
Trending Videos

गुलाब-गेंदा के फूल खूब बिके
फूलों के बाजार में भी गेंदे और गुलाब की मांग रही। गुलाब 250 रुपये और गेंदा 150 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका। बाजार में मिट्टी के सामान्य दीपों के साथ पंचमुखी दीपों की भी खूब बिक्री हुई। इससे पूरे शहर में दीपावली की रौनक और उत्साह साफ नजर आया। हालांकि, महंगाई के चलते शहरवासियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ी।
विज्ञापन

सबसे महंगी बिकी पांच हजार रुपये किलो की पिस्ता लौंज
दिवाली के अवसर पर बाजारों में खूब चहल-पहल रही और मिठाइयों की भारी बिक्री हुई। इस बार शहर में पांच हजार रुपये प्रति किलो में बिकने वाली पिस्ता लौंज आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। दुकानदार अमित आहूजा ने बताया कि उन्होंने हर साल कुछ नया पेश करने के प्रयास में पिस्ता और अन्य सूखे मेवों से यह लौंज तैयार की थी। यह विशेष मिठाई शनिवार दोपहर तक पूरी तरह बिक चुकी थी। 

त्योहार के इस मौसम में शुगर फ्री मिठाइयों, बंगाली मिठाइयों, काजू कतली, अंजीर बर्फी, मेवा लड्डू, केसरिया मिठाई और बूंदी के लड्डुओं की भी अच्छी मांग रही। मिठाइयों के अलावा, उपहार पैक, चॉकलेट और सूखे मेवों की भी बड़े पैमाने पर बिक्री हुई। उपहार पैक 250 रुपये से शुरू होकर विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध थे। चॉकलेट के आकर्षक पैक भी काफी लोकप्रिय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें