फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली मंडल ने अयोध्या मंडल को 8-0 से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मऊ में चल रही सब-जूनियर बालिका स्टेट प्रतियोगिता में मंगलवार को बरेली मंडल ने अयोध्या मंडल को 8-0 से मात दी और तीन अंक अर्जित किए। टीम ने इस जीत के साथ पूल क्वालीफिकेशन की ओर कदम बढ़ाया है। इस दौरान बरेली मंडल की स्टार स्कोरर अंकिता ने खेल के पहले ही मिनट पर गोल दागकर खेल में जान डाल दी। वहीं, खेल के नौवें मिनट में बरेली को कार्नर मिला, जिसको नैनसी और अंकिता ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए गोल में तब्दील किया। इसके बाद अंकिता ने दोबारा गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

हाफ टाइम के बाद खेल के 41वें मिनट में मानवी ने, श्रद्धा वर्मा ने 49वें और संध्या यादव ने 53वें मिनट में गोल दागे। इसके बाद, आलिया और मानवी ने गोल कर टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। अंकित की हैट ट्रिक की बदौलत अयोध्या मंडल को वापसी का कोई मौका नहीं मिला। टीम की जीत पर डीएफए के सदस्यों ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें