फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल में मलेरिया वार्ड फुल, डेंगू के मिले चार नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई हैं। मंगलवार को चार मरीजों में डेंगू पुष्टि हुई है। वहीं तीन मरीज मलेरिया से ग्रसित मिले हैं। मलेरिया वार्ड भी फुल हो गया है।
विज्ञापन

डाक्टरों के अनुसार लक्षण होने पर मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि है। इसके बाद इन मरीजों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। इन मरीजों में एक बुजुर्ग मरीज शामिल हैं। वही एक महिला समेत तीन मरीज मलेरिया भी ग्रसित मिले हैं। आलम ये है कि डेंगू मलेरिया मरीजों के लिए बना वार्ड भी फुल हो गया है। बीते 24 घंटे में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
हालांकि प्रबंधन अब मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। वार्ड में तीन अतिरिक्त बेड बढ़ाए जाएंगे। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जिले में जनवरी से अब तक कुल मलेरिया के 1926 मरीज सामने आ चुके हैं हालांकि 36 मरीज डेंगू की चपेट में मिले हैं। बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष संचारी रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या काफी कम है। रोकथाम के लिए बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें