फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तरकाशी के हेलिकॉप्टर हादसे में बरेली की मां-बेटी की मौत, चारधाम यात्रा पर गई थीं दोनों

Thu, 08 May 2025 03:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के आलमगीरीगंज निवासी मां-बेटी चारधाम यात्रा पर निकली थीं। गंगोत्री से यमुनोत्री जाते वक्त उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में बरेली निवासी राधा अग्रवाल (79) और उनकी बेटी रुचि अग्रवाल (56) की जान चली गई। मां-बेटी मुंबई से चारधाम यात्रा पर निकली थीं। गंगोत्री से यमुनोत्री जाने के दौरान हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में राधा और रुचि अग्रवाल सहित कुल छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हुई है। एक यात्री घायल है। जानकारी मिलने के बाद उनका परिवार देहरादून के जॉलीग्रांट के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन


मूल रूप से आलमगिरीगंज के पटवारी मंदिर के पास रहने वाली राधा अग्रवाल के देवर अवतार अग्रवाल ने बताया कि उनके भाई रामचंद्र अग्रवाल का निधन 25 जनवरी 2022 को हुआ था। उनकी तीन बेटियां रितु अग्रवाल, रुचि अग्रवाल और सुशी अग्रवाल हैं। रामचंद्र अग्रवाल के निधन के बाद से ही भाभी राधा अग्रवाल बेटी रुचि के पास रहने चली गईं।

करीब तीन महीने पहले भी वह बरेली आईं थीं। बीते दिनों वह बेटी रुचि के साथ चारधाम की यात्रा पर गई थीं। बृहस्पतिवार को स्थानीय पार्षद मुकेश सिंघल और पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उत्तराखंड में हुए हादसे में राधा अग्रवाल और रुचि की जान चली गई। रुचि के पति राकेश मुंबई से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। बरेली से भी परिवार के सदस्य देहरादून गए हैं। उत्तराखंड के अधिकारी और बरेली पुलिस लगातार परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

मुंबई जाएंगे मां-बेटी के शव
राधा के भतीजे उमंग अग्रवाल ने बताया कि उनकी बात रुचि के पति राकेश से मोबाइल फोन पर हुई है। वह अपने दोस्त श्रीनाथ श्रीनिवासन व अन्य के साथ फ्लाइट से दिल्ली और दिल्ली से कार के जरिये देहरादून पहुंच रहे हैं। उनका परिवार भी देहरादून के लिए रवाना हो रहा है। राकेश ने फोन पर बताया कि राधा और रुचि दोनों के ही शवों को वह मुंबई लेकर जाएंगे।

खाई में गिरे शव... पोस्टमाॅर्टम के बाद दिए जाएंगे परिवार को
हेलिकॉप्टर क्रैश में मां-बेटी समेत छह लोगों की मौत हुई है। इसमें शवों को खाई से निकाला जा रहा है। परिवार लगातार उत्तराखंड प्रशासन के संपर्क में हैं। इनके मुताबिक देहरादून में ही पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें