फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली- दिल्ली हाईवेः कई जगहों पर बिजली के पोल शिफ्ट नहीं तो सूखे पेड़ से मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सड़क किनारे पानी भरने और कीचड़ से हादसे का शिकार हो रहे लोग

बरेली। शहर में किला से सीबीगंज, परसाखेड़ा, झुमका चौराहा और आगे दिल्ली हाईवे पर कई जगहों पर सड़क किनारे पोल लगे हैं, तो कहीं पर सूखे पेड़ गिरताऊ हालत में हैं। आंधी या तेज बारिश में इनके गिरने से एक्सीडेंट का खतरा बना है। इसके अलावा कई जगहों पर सड़क किनारे पटरी खराब है। कई मीटर दूर तक पानी भरा रहता है। झुमका चौराहा पर भी पानी के निकास की व्यवस्था नहीं की गई है। हाईवे पर कई जगहों पर पानी भरा रहने से बाइक-स्कूटी वालों के फिसलकर हादसे का शिकार होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में सड़कें खराब होना शुरू हो गई हैैं। शहर के अंदर दिल्ली हाईवे पर कई जगहों पर सड़क उधड़ रही है। किला पुल के नीचे उतरते ही सीबीगंज की ओर सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। मिनी बाईपास तिराहा पर पानी भर जाने से रोड उधड़ने लगा है। दूर तक बजरी फैल गई है। इससे यहां रात में वाहनों के अनियंत्रित होकर पलटने का खतरा बना हुआ है। उसके आगे ही सड़क पर करीब सौ मीटर जबरदस्त पानी अक्सर भर जाता है। इससे यहां डामर रोड भी उखड़ रहा है। आसपास के लोग बताते हैं कि यहां अक्सर दोपहिया वाहन वाले रपटकर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।
सीबीगंज में भी कई जगहों पर हाईवे के किनारे पटरी खराब है। इन दिनों पानी भरने और कीचड़ हो जाने से एक्सीडेंट का खतरा और बढ़ गया है। सीबीगंज और परसाखेड़ा के बीच भयंकर मोड़ हैं। इसके अलावा पूरे मार्ग पर एक साइड में काफी ऊंची झाड़ियां भी उग आई हैं। यहीं पर कुछ पेड़ बिलकुल सूख गए हैं और सड़क की ओर काफी झुके खड़े हैं, जो कभी भी तेज बारिश और हवा में गिर सकते हैं।
विज्ञापन

परसाखेड़ा से पहले हाईटेंशन लाइन के लिए पोल भी सड़क पर ही खड़े कर दिए गए हैं। इन पोल पर रेडियम भी नहीं लगाई गई है, जिससे रात में वाहन कभी भी इन पोल से टकरा सकते हैं। इसके आगे झुमका चौराहे पर भी भयंकर कीचड़ और पानी भरा हुआ है। यहां कई जगहों पर रोड उधड़ रही है। दिल्ली मेन हाईवे से बरेली की ओर मुड़ने वाले वाहन चालकों को इससे दिक्कत हो रही है। यहां रोड सेफ्टी के सिग्नल भी नहीं हैं। उसके आगे मेन हाईवे पर भी रूकंदपुर और रेलवे ओवरब्रिज के पास भी पानी भरता है। हाईवे के ऊपर डिवाइडर पर पेड़ की जगह झाड़ियां उग रही हैं। यहां भी कई जगह हाईवे पर जलभराव हो रहा है।

डिवाइडर न होने से रात में चालकों को परेशानी

किला से दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है। यहां दिनभर वाहनों का आनाजाना रहता है। बावजूद इसके कई जगहों पर मोड़ पर डिवाइडर नहीं बनाए गए हैं। सीबीगंज के आबादी वाले इलाके में भी डिवाइडर नहीं है। इससे तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है।

हाईवे को ठीक करने और जहां भी खतरा है, उस जगह को चिह्नित कर आवश्यक कदम उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें