फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली ने शाहजहांपुर को 87 रनों से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 मंडल स्तरीय ट्रायल मैच एसआरएमएस खेल मैदान पर हो रहे है। शुक्रवार को बरेली और शाहजहांपुर की टीमों के बीच मैच खेला गया। मैच में बरेली ने शाहजहांपुर को 87 रनों से मात दी।
विज्ञापन

बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरों में छह विकेट खोकर 195 रन बनाए। हर्षित ने 51 रनों का योगदान दिया। शाहजहांपुर के लिए गेंदबाजी करते हुए माही ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की पूरी टीम 28.1 ओवर में 108 रनों पर ही सिमट गई। युवराज ने 18 रनों का योगदान दिया। बरेली के लिए गेंदबाजी करते हुए, विधान पांडे ने तीन विकेट लिए। आशू सक्सेना ने दो विकेट झटके।
इस मौके पर पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आरिश आलम के मार्गदर्शन में मैच का आयोजन किया गया। ट्रायल में बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कर्नल सीता राम सक्सेना, आदर्श तिवारी, चंचल उपाध्याय, संयुक्त सचिव ओपी कोहली, राहुल कपूर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें