बरेली में दो पुलिस सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शूरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बसंतविहार में रहने वाले राजकुमार ने एसपी सिटी कार्यालय में सर्विलांस सेल में तैनात सतीश समेत दो सिपाहियों के खिलाफ इज्जतनगर थाना में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि पिछले दिनों उक्त सिपाहियों ने उसको मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर 10 हजार वसूल लिए थे। इस मामले में आईजी रमित शर्मा के आदेश पर जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस केस में जांच जारी है।