फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भरे जाएंगे बरेली कॉलेज के परास्नातक प्रवेश फार्म

Sun, 03 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्म शनिवार रात 12 बजे तक भरे गए। इसके बाद परास्नातक के प्रवेश फार्म खुल गए। परास्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी तीन जुलाई से प्रवेश फार्म भर सकते हैं। बरेली कॉलेज की वेबसाइट से ही परास्नातक के फार्म भरे जा सकेंगे। 
विज्ञापन

शनिवार तक बरेली कॉलेज की वेबसाइट से साढ़े 12 हजार आवेदन फार्म भरे जा चुके हैं। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की 4400 सीट हैं। कुल मिलाकर सीटों से पचास फीसदी आवेदन अतिरिक्त आए हैं। दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला होगा। पिछले साल 17 हजार आवेदन फार्म आए थे। इस बार प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से आवेदन फार्म कम आए हैं। गांवों के छात्र ज्यादा आवेदन नहीं कर पाए हैं। दो जुलाई रात 12 बजे तक तक स्नातक प्रथम वर्ष के फार्म भरे गए। दो जुलाई रात 12 बजे से ही परास्नातक प्रथम वर्ष के भी फार्म खुल गए। अब छात्र परास्नातक के प्रवेश फार्म भर सकेंगे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय दो-तीन दिन में मार्कशीट भी जारी कर देगा। छात्रों को मार्कशीट मिलने के बाद उन्हें आवेदन फार्म भरने में आसानी होगी। स्नातक के आवेदन फार्म जमा होने के बाद सात जुलाई से कटऑफ जारी कर दी जाएगी। कटऑफ घोषित होने के बाद 12 जुलाई से प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें