फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में आज से परीक्षा, 13101 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Tue, 01 Mar 2016 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में मंगलवार से शुरू हो रहीं मुख्य परीक्षा के पहले दिन 13101 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज में सोमवार को ही बैरिकेडिंग और टेंट लगा दिया गया। इसके साथ ही कुछ अस्थाई नए शौचालय भी बनवा दिए गए हैं। इस बार इन शौचालय में अंदर से प्लास्टर भी है, ताकि नकल रखने का कोई मौका न मिले।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में तीन पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में 4840, दूसरी में 3696 और तीसरी में 4565 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हर पाली में एक एसएस, चार एएसएस और 14 एएस की ड्यूटी लगाई गई है। कुल मिलकर एक दिन में 57 शिक्षक एसएस, एएसएस और एएस की ड्यूटी में लगेंगे। इसके अलावा 30 शिक्षकों की ड्यूटी उड़न दस्ते में लगाई गई है। पहली पाली में डॉ. एसके बैजल, दूसरी में डॉ. सुनीता शर्मा और तीसरी में डॉ. एके सक्सेना को वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह सात से दस, दूसरी 11 से दोपहर दो और तीसरी पाली की परीक्षा तीन से शाम छह बजे तक होगी। परीक्षा के समय कोई भी गाड़ी रूम नंबर दो से कंट्रोल रूम नहीं आएगी।
परीक्षा के संबंध में परीक्षा संचालन समिति की ओर से जो सुझाव दिए गए थे, उन्हें प्राचार्य ने मान लिया है। इनके सुझाव को अमल कराते हुए परीक्षा कराई जाएंगी। इसमें बताया गया कि जिन शिक्षकों को उड़नदस्ता और गेट ड्यूटी आवंटित की जाए, उनमें से कुछ शिक्षक परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद परीक्षा कक्षों में राउंड लें। अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करता है या अनुशासनहीनता करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष या अतिरिक्त वरिष्ठ केंदाध्यक्ष की संस्तुति पर चीफ प्रॉक्टर की ओर से दर्ज कराई जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद परीक्षा कक्षों में जाने की अनुमति न दी जाए। अगर किसी परीक्षार्थी को संबंधित पाली में गेट पर ड्यूटी पर तैनात प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से हस्ताक्षर करके परीक्षा कक्ष में बैठाने की संस्तुति की जाए, तो उस परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में बैठने दिया जाए। अगर कोई शिक्षक परीक्षा ड्यूटी में आने में असमर्थ है तो वह उसकी पूर्व सूचना प्राचार्य कार्यालय में जरूर देना होगा। उड़न दस्ता दल को परीक्षा के दौरान कम से कम दो बार सर्च करना जरूरी होगा।
विज्ञापन



परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए बरेली कॉलेज के सभी शिक्षक ड्यूटी में सहयोग कर रहे हैं। जो मेडिकल लीव पर हैं, उन्हें छोड़कर बाकी सब मिलकर परीक्षा कराएंगे।
- डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

कुछ शिक्षकों ने समस्याएं बताकर दोपहर में लगवाई ड्यूटी
बरेली। बरेली कॉलेज में भले ही इस बार सभी शिक्षक ड्यूटी कराने के लिए आगे आए हों, लेकिन ड्यूटी लगवाने में भी तरह-तरह की समस्याएं बता रहे हैं। कुछ शिक्षकों ने घरेलू समस्याएं बताकर अपनी ड्यूटी 11 से दो बजे तक होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा में लगवाई। इसमें कुछ शिक्षकों की समस्याएं तो वास्तविक थीं, लेकिन बाकी ने सहूलियत के लिए बहानेबाजी भी की।

चौंक गए प्राचार्य, सछास ने नकलविहीन परीक्षा कराने को दिया ज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देकर नकलविहीन परीक्षा कराने की मांग की है। उनका ज्ञापन देखकर प्राचार्य ही नहीं शिक्षक भी चौंक गए। सछास नकल कराने वालों का परीक्षा के दौरान प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग कर रही है। यही नहीं, वह गाड़ियां का भी अंदर प्रवेश प्रतिबंधित कराने के लिए कह रहा है। अब देखना यह है कि उनका यह ज्ञापन कितना असर दिखा पाता है।
 अनूप यादव ने ज्ञापन देकर मांग की है कि परीक्षा के समय महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों और शोध छात्रों के अलावा किसी भी छात्र को परीक्षा के दौरान परिसर में जाने की अनुमति न दी जाए। अगर कोई भी छात्र अनधिकृत रूप से परिसर में नकल के उद्देश्य से जाना चाहे तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए, फिर चाहे वह किसी भी संगठन से जुड़ा हो। ज्ञापन देने वालों में मुकेश कुमार, विपिन यादव, नीरज, जावेद और मंजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें