फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कालेज में 14 से 22 अक्टूबर के बीच होंगे चुनाव

Thu, 29 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव अब 14 से 22 अक्टूबर के बीच कराने का कार्यक्रम तय हुआ है। कालेज प्रशासन की ओर से संभावित कार्यक्रम मंजूरी के लिए डीएम के सामने रखा जाएगा। चुनाव प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने तीन अक्टूबर को चुनाव संचालन समिति की बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव की तैयारियों से जुड़ी रणनीति बनेगी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में अब तक तीन से आठ अक्टूबर में कराने की तैयारी थी, लेकिन त्योहार और कॉलेज में अवकाश के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है। बुधवार को चुनाव कार्यक्रम को लेकर चुनाव प्रभारी डॉ. अजय शर्मा और प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव के बीच वार्ता हुई। प्राचार्य का कहना था कि ऐसी तिथियां चुनी जाएं जिनके बीच अवकाश न पड़ता हो। चुनाव प्रभारी ने 14 से 22 अक्टूबर की तिथियां प्रस्तावित कीं। इस पर प्राचार्य ने सहमति जताई। इस पर निर्णय तीन अक्टूबर को होने वाली चुनाव संचालन समिति की बैठक में लिया जाएगा।
21 को हो सकती है वोटिंग
कॉलेज सूत्रों की माने तो 21 अक्टबूर को वोटिंग कराने पर विचार हो रहा है और मतगणना 22 अक्टूबर को होगी। नामांकन 15 से 16 के बीच में हो सकते हैं। तीन अक्टूबर को चुनाव संचालन समिति की बैठक में चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम सार्वजनिक किया जाएगा और हालांकि उससे पहले डीएम की अनुमति ली जाएगी। 
विज्ञापन

अवकाश और त्योहार के चलते 3 से 8 अक्टूबर को चुनाव कराना संभव नहीं है, इसलिए अब 14 से 22 अक्टूबर के बीच चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम बनाकर डीएम को सौंपा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद इन तिथियों में चुनाव कराए जाएंगे। -डॉ. अजय शर्मा, छात्रसंघ चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें