फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज- विश्वविद्यालय ने कमिश्नर को भेजा डॉ. पूर्णिमा का प्रत्यावेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य पद पर दावेदारी संबंधी डॉ. पूर्णिमा अनिल का प्रत्यावेदन बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अध्यक्ष और कमिश्नर रणवीर प्रसाद को भेजा है। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने कमिश्नर से जांच और कार्रवाई का भी अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि उनके दखल से मौजूदा प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने जांच रिपोर्ट शनिवार को भी डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को नहीं सौंपी। डॉ. राजेश प्रकाश का कहना है कि वह अभी पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा के जवाब का अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों बरेली कॉलेज में डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दे दी गई। इस पर डॉ. पूर्णिमा अनिल ने स्वयं को उनसे वरिष्ठ बताकर प्राचार्य पद पर अपना दावा ठोका है। उन्होंने इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से भी लिखित शिकायत की थी। शनिवार को कुलपति ने उनका पत्र आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के लिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद को भेज दिया है। चर्चा है कि कमिश्नर के दखल से डॉ. पूर्णिमा अनिल को राहत मिल सकती है, क्योंकि बरेली कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी भंग चल रही है। सचिव देवमूर्ति को हाईकोर्ट से जो स्टे मिला है, वह रिसीवर न बैठाने को लेकर है। वहीं, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा का जवाब मिलने के बावजूद डीएम को अब तक रिपोर्ट नहीं सौंपी है। उनका कहना है कि वह डॉ. अजय शर्मा के जवाब और साथ में संलग्न दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे हैं। चर्चा है कि अधिकारी जान-बूझकर मामले को लटका रहे हैं।
बोर्ड ऑफ कंट्रोल को है प्राचार्य की नियुक्ति का अधिकार
बरेली कॉलेज में मैनेजमेंट कमेटी को लेकर चले विवाद की जांच करने वाले विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एके जैतली का कहना है कि कॉलेज में प्राचार्य की नियुक्ति का अधिकार बोर्ड ऑफ कंट्रोल को है। मैनेजमेंट कमेटी का इससे कोई लेना-देना नहीं है और वह भंग भी चल रही है। ऐसे में बोर्ड ऑफ कंट्रोल का अध्यक्ष होने के नाते कमिश्नर इस मामले में कड़ा एक्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें