फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज प्राचार्य विवाद- डॉ. अनुराग ने संभाली कुर्सी, पहले दिन चला मीटिंगों का दौर

विज्ञापन
बरेली कॉलेज प्राचार्य विवाद- डॉ. अनुराग ने संभाली कुर्सी, पहले दिन चला मीटिंगों का दौर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

क्लास में कम प्राचार्य कार्यालय में ज्यादा नजर आए शिक्षक, डॉ. पूर्णिमा अनिल भी अपने विभाग पहुंची

बरेली। विवादों के बीच डॉ. अनुराग मोहन ने सोमवार को प्राचार्य की कुर्सी संभाल ली। पहले दिन मिलने-मिलाने का ही दौर चलता रहा। प्राचार्य कार्यालय में ज्यादातर शिक्षक संघ के लोग ही नजर आए। वहीं कक्षाओं का हाल पहले जैसा ही दिखा। शिक्षक कक्षा में जरूर पहुंचे, लेकिन छात्र संख्या हमेशा की तरह नाममात्र दिखी। किसी में दो तो किसी में पांच विद्यार्थी ही नजर आए। कार्यकाल के पहले दिन डॉ. अनुराग शिक्षकों से घिरे रहे। उन्होंने कॉलेज के बेहतर संचालन के लिए शिक्षकों से लंबी वार्ता भी की। प्राचार्य पद पर दावा ठोंकने वाली डॉ. पूर्णिमा अनिल भी अपने विभाग पहुंची। कयास लगाए जा रहे थे कि प्राचार्य की कुर्सी संभालने के बाद डॉ. अनुराग मोहन डॉ. पूर्णिमा अनिल से मिलने उनके विभाग पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन


डॉ. अजय शर्मा ने नहीं दिया जवाब
प्राचार्य पद पर विवाद के बाद डीएम ने उच्च शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जांच शुरू करा दी है। सोमवार को पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा को अपना जवाब देना था, लेकिन वह जवाब देने नहीं पहुंचे। उच्च शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मंगलवार को पूर्व प्राचार्य अपना जवाब दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार डॉ. अजय शर्मा पूरे दिन अपना जवाब तैयार कराते रहे। मंगलवार को वह अपना जवाब दे सकते हैं।

भारतेंदु शर्मा बने क्रीड़ा प्रभारी
डॉ. अनुराग मोहन प्राचार्य की कुर्सी संभालने के बाद क्रीड़ा प्रभारी पद से हट गए हैं। उनकी जगह भारतेंदु शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कथित छात्र नेता भी पहुंचे मिलने
बरेली कॉलेज के दो कथित छात्रनेता रवि गोला और आकाश भी प्राचार्य से मिलने पहुंचे। कॉलेज में इन छात्रनेताओं की छवि खराब है। पूर्व चीफ प्रॉक्टर पर एक बार जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। इन छात्रनेताओं को लेकर शिक्षक ही चर्चा करते थे कि कुछ शिक्षकों की शह पर इनका हौसला बुलंद रहता है। कुछ शिक्षकों ने सवाल भी खड़े कि जिन छात्रनेताओं को कॉलेज से दूर रखने की बात होनी चाहिए जबकि उनको कार्यालय में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें