फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज- छात्रा और शिक्षक का मामला रफा-दफा, एडमिशन पर निर्णय लेगा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में छात्रा और शिक्षक के बीच चल रहे मामले का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। छात्रा के एडमिशन पर निर्णय विश्वविद्यालय लेगा। वहीं गणित विभाग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। डॉ. आरिफ नदीम ने संयोजक पर सवाल उठाए हैं, लेकिन प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि संयोजक नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन

समाजशास्त्र विभाग में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा ने डॉ. उमाचरन गंगवार पर उपहास उड़ाने और मोबाइल तोड़ने के आरोप लगाए थे। वहीं शिक्षक ने छात्रा का नियमविरुद्ध एडमिशन होने की बात कही थी। मामले की जांच पूरी होने के बाद प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि छात्रा ने कह दिया है कि शिक्षक का इरादा गलत नहीं था, लिहाजा उसे कोई कार्रवाई नहीं करनी है। मगर छात्रा ने एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन किया था, इसलिए उसका एडमिशन सही है या गलत, इस पर विश्वविद्यालय ही निर्णय लेगा।
वहीं गणित विभाग का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। डॉ. आरिफ नदीम की ओर से उन पर लगे आरोपों की जांच को बनी कमेटी के संयोजक डॉ. नसीम अख्तर को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि उन्हें निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। इस पर शुक्रवार को प्राचार्य ने स्पष्ट कर दिया कि वह संयोजक को नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन

यहां बता दें कि गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने विभाग के ही डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्र भाषा में बात करने और उत्पीड़न के आरोप लगाकर प्राचार्य से शिकायत की थी। इसकी जांच डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. अनीता सिंह कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें