फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज: एसोसिएट प्रोफेसर के उत्पीड़न की जांच के लिए बनी पांच सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर की ओर से विभाग की ही महिला एसोसिएट प्रोफेसर पर उनके विभागाध्यक्ष पति पर निशाना साधते हुए तंज कसने के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। प्राचार्य की ओर से इसकी जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी गठित कर दी गई है जिसका संयोजक विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नसीम अख्तर को बनाया गया है। कमेटी बाकी चार सदस्य कॉलेज की महिला शिक्षक हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के गणित विभाग में शिक्षकों के बीच वरिष्ठता को लेकर घमासान मचा हुआ है। अंदरखाने इस कदर राजनीति चल रही है कि बुधवार को विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ नदीम की छुट्टी की अर्जी को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के प्राचार्य के पास पहुंचाने से इनकार करने की जरा सी घटना तूल पकड़ गई। डॉ. आरिफ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हड़काने के बहाने विभाग की ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम के विभागाध्यक्ष पति डॉ. स्वदेश सिंह को भी लपेट लिया। डॉ. पूनम अपने सामने अपने पति पर तंज कसे जाने से इतना आहत हुईं कि विभाग में ही रो पड़ीं। उनकी डॉ. आरिफ से कहासुनी भी हुई। शुक्रवार को डॉ. पुनम ने प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा से डॉ. आरिफ नदीम के खिलाफ लिखित शिकायत की जिसमें उन पर अभद्र तरीके से बात करने और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए गए हैं। शनिवार को प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नसीम अख्तर को संयोजक और डॉ. शुभ्रा कटारा, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. वंदना शर्मा व डॉ. सुषमा गौंडियाल को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें