फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कटरा स्थित ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सफल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता दस मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में बरेली कॉलेज के रिंकू सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वीर कुंवर डिग्री कॉलेज, बिजनौर के शिवम कुमार दूसरे और जेएचएससी कॉलेज, अमरोहा के अंकित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बरेली कॉलेज की यशवी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा दस मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में आरपी डिग्री कॉलेज, मीरगंज की धमिका प्रथम रहीं। बरेली कॉलेज की अन्या ने दूसरा और गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में बरेली कॉलेज के आयुष सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप चौधरी और शूटिंग विशेषज्ञ कमल सेन वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सह-क्रीड़ा अध्यक्ष प्रोफेसर अजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर किया। आयोजन सचिव डॉ. महिपाल सिंह,डॉ. पवन सिंह, डॉ. अमित कुमार, मानवेंद्र सिंह और डॉ. सुधा देवी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें