फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज : कुल 342 विद्यार्थियों ने पक्की कराई सीट, आज जारी की जाएगी दूसरी कटऑफ

Sat, 20 Jun 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शुक्रवार से प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्रवेश प्रभारी के अनुसार शनिवार को दूसरी कटऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन



शुक्रवार को काउंसलिंग सुबह करीब 10:30 बजे बीएड विभाग में शुरू हुई। बीए पाठ्यक्रम के लिए दो कमरों में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद थे। अलग-अलग विभागों में छह शिक्षकों की टीम ने प्रवेशार्थियों को विषय चयन की जानकारी दी।
बीए में पहले दिन 188 विद्यार्थियों ने प्रवेश से सबंधित प्रक्रिया पूरी की। विधि विभाग में बीकॉम पाठ्यक्रम की काउंसलिंग के साथ ही सीट लॉक करने का काम भी किया गया। 128 विद्यार्थियों ने बीकॉम की फीस जमा की।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी प्रो. अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार फीस जमा होने के बाद महाविद्यालय अपने स्तर पर विद्यार्थी की सीट लॉक करेगा। इससे विद्यार्थियों को ओटीपी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दूसरी कटऑफ शनिवार को जारी की जाएगी।




बीएससी गणित में 16 व जीव विज्ञान में 10 ने जमा की फीस

बीएससी गणित और जीव विज्ञान की काउंसलिंग के लिए छात्रों को कमरा संख्या एक और जेडएलटी कक्ष में बुलाया गया। यहां कोई काउंसलर मौजूद नहीं था। प्रवेशार्थियों को सीधे सीट लॉक व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। बीएससी गणित में 16 विद्यार्थियों ने फीस जमा की। इन्होंने बताया कि कॉलेज की ओर से ईमेल के जरिये कोई सूचना नहीं दी गई। अपने स्तर से सूचना जुटाकर वह कॉलेज आए हैं। जीव विज्ञान में 10 विद्यार्थियों ने फीस भरकर सीट लॉक कराई। सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में बीकॉम ऑनर्स में 34, बीबीए में 35 और बीसीए में 20 प्रवेशार्थियों ने फीस जमा की।

बीए में चार ग्रुपों में से करना होगा विषयों का चयन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 2026-27 में कला स्नातक में चार ग्रुपों में से विषयों का चयन करने की व्यवस्था बनाई गई है। विद्यार्थी को दो मेजर विषय, एक माइनर विषय और एक प्रयोगात्मक विषय (जो महाविद्यालय में संचालित हो और इसकी सीट भी कॉलेज में उपलब्ध होनी चाहिए) चुनना होगा। रुविवि की ओर से निर्देशित किया गया है कि हर ग्रुप से अधिकतम एक विषय का चयन किया जाए, प्रयोगात्मक विषयों में अधिकतम दो विषय ही चयनित कर सकते हैं। माइनर का चयन महाविद्यालय में सीट की उपलब्धता पर किसी भी अन्य ग्रुप में किया जा सकता है।
विज्ञापन



इन ग्रुपों से कला स्नातक के विद्यार्थियों चयनित करने हैं विषय
ग्रुप 1 ग्रुप 2 ग्रुप 3 ग्रुप 4
मनोविज्ञान इतिहास हिंदी साहित्य हिंदी भाषा
भूगोल राजनीति शास्त्र अरेबिक अंग्रेजी भाषा
सैन्य अध्ययन दर्शनशास्त्र फारसी टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट
गृह विज्ञान सांख्यिकी उर्दू एडवर्टाइजिंग, सेल्स प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट
संगीत अर्थशास्त्र अंग्रेजी साहित्य फंक्शनल हिंदी
शारीरिक शिक्षा गणित - ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस
चित्रकला शिक्षा - फैशन डिजाइनिंग
- समाजशास्त्र - -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें