फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल से ज्यादा ठंडा बरेली

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में आइसक्रीम का लुत्फ लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नैनीताल में चार तो बरेली में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

प्रदेश के पांच सर्वाधिक सर्द जिलों में बरेली भी शामिल

बरेली। चार दिनों से कड़ाके की ठंड झेल रहे शहवासियों पर शुक्रवार भी भारी पड़ा। तापमान इस कदर लुढ़का कि नैनीताल को पछाड़कर बरेली प्रदेश के पांच सर्वाधिक सर्द जिलों में शामिल हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और शीतलहर का असर हावी रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण, शहर में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी है। दिसंबर के आखिर दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार थे मगर मौसम में तेजी से दर्ज हुए बदलाव की वजह से 15 दिन पहले से ही ठंड हावी हो गई है। अब दिसंबर के आखिर में और ज्यादा ठंड पड़ने क ी आशंका है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हवाओं की दिशा में दो दिन और बदलाव दर्ज नहीं होगा। लिहाजा, 20 दिसंबर तक शीतलहर हावी रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होने की आशंका है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम शहरवासियों को सहने के लिए तैयार रहना होगा। शुक्रवार को तापमान गुरुवार के बराबर ही दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 11.6 और न्यूनतम सामान्य से छह डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि नैनीताल से करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। नमी का स्तर 86 से 95 फीसदी दर्ज हुआ है।

पहली खेप में आए नौ हजार 600 कंबलों का वितरण शुरू

बरेली। प्रशासन की ओर से पात्रों को कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शासन ने 30 लाख रुपये जारी किए थे, जिससे कंबल खरीदे जा रहे हैं। पहली खेप में 96 सौ कंबल आ चुके है। अभी दो खेप में और कंबल आने हैं। सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये जारी कर जरूरत के अनुसार अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें