फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: फरीदपुर में पसरा मातम, एक साथ नौ शवों को देख बिलख पड़े लोग

Tue, 24 Sep 2019 11:59 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार शाम सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों के शवों के फरीदपुर पहुंचते ही हाहाकार मच गया। जयपुर से ब्यावर जा रही बस और ट्रेलर के बीच हुई भिड़ंत में मरने वालों की संख्या मंगलवार को नौ तक पहुंच गई।

विज्ञापन


इनमें से सात लोग बरेली के फरीदपुर के रहने वाले थे। मंलगवार सुबह शवों को लाने के बाद पूरे फरीदपुर कस्बे में मातम पसर गया। दोपहर में ही शवों की अंतिम क्रिया के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 

फरीदपुर के लोग दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले अपने मजदूर साथियों के आखिरी दीदार के लिए बड़ी संख्या में जुटे हैं। मालूम हो कि फरीदपुर के मजदूरों के साथ ये हादसा तब हुआ था जब वे अजमेर के ईंट भट्टा से काम करने के लिए गुजरात जा रहे थे। जिस बस में वो बैठे थे उसमें सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। आट लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक महिला ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें