फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-बीसलपुर मार्ग की चौड़ाई बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-बीसलपुर के बीच 32 किलोमीटर लंंबे मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है। छह महीने में यह पूरा हो जाएगा। डीपीआर बनाने के बाद इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए निजी फर्म को जिम्मेदारी सौंपी है। बरेली से बीसलपुर के बीच सात मीटर चौड़ी सड़क बनी है। इसे दस मीटर चौड़ा किया जाना है। सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ेगी। बीच में डिवाइडर रहेगा।
अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि बरेली-बीसलपुर के बीच वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। बीसलपुर से शाहजहांपुर तक फोरलेन प्रस्तावित है। इसलिए भी इस मार्ग के चौड़ीकरण की जरूरत है। डीपीआर तैयार होने के बाद बजट मिलेगा। तब काम शुरू होगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें