फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बीडीए ने कॉम्लेक्स का अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
अवैध निर्माण तोड़ते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर रोड पर साईं रचनाधाम कॉलोनी के पास नक्शे की अनदेखी कर कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणकर्ता ने कंपाउंडिंग की प्रक्रिया तो की थी, लेकिन दुकानों के आगे ऐसा निर्माण करा लिया, जिसका भू-उपयोग बीडीए की महायोजना के विरुद्घ था। सोमवार को बीडीए की टीम ने मजदूरों की मदद से अवैध हिस्से को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

बीडीए की जांच में सामने आया था कि साईं रचनाधाम कॉलोनी में प्रेम यादव मानचित्र में दर्शाए गए मार्ग पर निर्माण करा रहे हैं। इसके अलावा पीछे आवासीय हिस्से पर व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीए के अधिकारियों ने निर्माणकर्ता को इसके लिए नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत नोटिस दिया था। इस पर निर्माणकर्ता ने बीडीए को अतिरिक्त निर्माण की कंपाउंडिंग कराने के लिए आवेदन किया, लेकिन दुकानों के आगे का हिस्सा अवैध था, इसलिए उसका शमन कराया जाना मुमकिन नहीं था। लिहाजा उस हिस्से को ध्वस्त करने के लिए एक्सईएन राजीव दीक्षित स्टाफ और बारादरी थाना पुलिस के साथ सोमवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस मौके पर बीडीए के एई अनिल कुमार, अजय गर्ग, केके शर्मा, पारस सिंह यादव, रमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें