फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAREILLY: बरेली कॉलेज ने जारी की स्नातक प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट

Sat, 17 Sep 2022 03:43 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Bareilly college - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज ने स्नातक में दाखिले के लिए शुक्रवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी। बीएससी बायो की जनरल फीमेल रैंक 76.49 से 69.90 प्रतिशत रही। ओबीसी ओपन की मेरिट 76.55 से 73.58 प्रतिशत है। एससी ओपन वर्ग की मेरिट 76.49 से 65.97 फीसदी रही है। एसटी के सभी विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

बीकॉम सामान्य महिला वर्ग में उन सभी छात्राओं को दाखिला मिलेगा, जिन्होंने इंटर में वाणिज्य विषय की पढ़ाई की है। सीटें खाली रहने के बाद गणित से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। ओबीसी ओपन की मेरिट 69.40 से 66 फीसदी रही है। ओबीसी महिला (कॉमर्स) वर्ग की मेरिट 57.73 से 47 फीसदी है। एससी वर्ग की मेरिट 69.40 फीसदी तक है। बीए की जनरल फीमेल मेरिट 72.37 से 64.52 फीसदी रही है। ओबीसी ओपन वर्ग की मेरिट 72.37 से 68.19, फीमेल वर्ग की 68.04 से 66.59, एससी ओपन वर्ग की 72.37 से 61.85 फीसदी रही है।


कल तक जमा हो सकेगी फीस
तीसरी मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों ने शुक्रवार से ही फीस जमा करनी शुरू कर दी है। फीस जमा करने की आखिरी तिथि 18 सितंबर है। सभी विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से मेसेज भेजकर मेरिट लिस्ट जारी होने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



स्नातक में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इन विद्यार्थियों की काउंसलिंग शुरू हो गई है। फीस 18 सितंबर तक जमा होगी। - डॉ. एके सिंह, प्रवेश नियंत्रक, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें