बरेली-भुज एक्सप्रेस को लखनऊ तक विस्तार, जल्द शुरू होगा संचालन
रेलवे ने बरेली-भुज एक्सप्रेस को पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए लखनऊ तक विस्तार दे दिया है। जल्द ही बरेली-भुज एक्सप्रेस का इस नए रूट पर संचालन शुरू हो जाएगा। यह गाड़ी 1846 किमी दूरी 50 घंटे 36 मिनट में तय करेगी। नियमित संचालन की तारीख जल्द घोषित कर दी जाएगी।
14311-12 और 14321-22 बरेली-भुज एक्सप्रेस का संचालन अलग-अलग रूटों से किया जाता है। अब यह गाड़ी बरेली-भुज के स्थान पर लखनऊ-भुज के बीच संचालित की जाएगी। बुधवार को रेलवे ने लखनऊ-बरेली के बीच गाड़ी की समय सारिणी भी जारी कर दी।
लखनऊ-भुज एक्सप्रेस रात 10 बजे चलने के बाद सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत होते हुए अगले दिन तड़के 5:05 बजे इज्जत नगर और 5:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से 6:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:50 बजे भुज पहुंचेगी।
वापसी में भुज-लखनऊ एक्सप्रेस शाम 4:15 बजे भुज से चलने के बाद अगले दिन रात 8:35 बजे बरेली आएगी। बरेली से 9:25 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।