फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: 15 मिनट में अपडेट होगी मौसम की रिपोर्ट, बरेली के ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन से मिलेगा सटीक पूर्वानुमान

Wed, 17 Jan 2024 03:24 PM IST
मुकेश कुमार अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन के जरिये अधिकतम और न्यूनतम तापमान, हवा की दिशा, गति, नमी और वायुमंडलीय दबाव आदि की सटीक जानकारी मिल सकेगी। प्रत्येक 15-15 मिनट पर यह रिपोर्ट कंट्रोल रूम में मिलेगी। 
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मौसम की रिपोर्ट के लिए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। उपकरण लगने के बाद स्टेशन का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद 15-15 मिनट पर मौसम की रिपोर्ट अपडेट होगी और 90 फीसदी सटीक पूर्वानुमान मिलेगा। 

विज्ञापन


आईवीआरआई परिसर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के पायलट बैलून ऑब्जर्वेटरी के प्रभारी रवि कुमार के मुताबिक सालभर पहले एडब्ल्यूएस स्थापित करने की स्वीकृत मिली थी। निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये का बजट भी जारी हुआ था। 

बजट से सिविल वर्क 90 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। बिल्वा स्थित उप निदेशक कृषि प्रसार के कार्यालय परिसर में एडब्ल्यूएस स्थापित किया ज रहा है। मुरादाबाद, चंदौसी और शाहजहांपुर में भी एडब्ल्यूएस लगाए जा रहे हैं, जिनकी निगरानी बरेली आब्जर्वेटरी सेंटर से होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

एडब्ल्यूएस से मिलेगी सटीक जानकारी 
रवि कुमार ने बताया कि एडब्ल्यूएस के जरिये अधिकतम और न्यूनतम तापमान, हवा की दिशा, गति, नमी और वायुमंडलीय दबाव आदि की सटीक जानकारी मिल सकेगी। प्रत्येक 15-15 मिनट पर यह रिपोर्ट कंट्रोल रूम में मिलेगी, जिसे सीधे ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इससे समय की बचत होगी। 

अभी तीन-तीन घंटे पर अपडेट होती है रिपोर्ट 
सह प्रभारी राजेंद्र भट्ट के मुताबिक मौसम में हो रहे बदलाव की निगरानी बेहद जरूरी है। इससे ही पूर्वानुमान की सटीकता भी तय होती है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक तीन घंटे में एक व्यक्ति सभी उपकरणों से रिकॉर्ड लेकर रजिस्टर पर दर्ज करता है। इसे ऑनलाइन अपडेट करने में भी समय लगता है।
विज्ञापन

और सटीक होगी मौसम की भविष्यवाणी
रवि कुमार के मुताबिक मौसम में बेहद सटीक पूर्वानुमान के लिए केंद्र सरकार डॉप्लर रडार भी स्थापित कर रही है जो 400 किमी तक बदलावों को बताने में सक्षम है। मुक्तेश्वर में सेंटर शुरू हो चुका है। तकनीकी के प्रयोग का नतीजा है कि अगले दो से तीन दिन तक का पूर्वानुमान 90 फीसदी और 15 दिन के बाद का पूर्वानुमान भी 75 फीसदी तक सटीक साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें