ग्रामीण क्षेत्र में कराए जाएंगे ये काम
- फरीदपुर के शिव मंदिर पहलऊनाथ व सिसैया मगनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में एक-एक करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे।
- मीरगंज के गांव लालपुर में ठाकुर जी मंदिर का कायाकल्प एक करोड़ रुपये की लागत से होगा।
- आंवला के गुलड़िया गौरी शंकर मंदिर में हॉल का सुदृढ़ीकरण 50 लाख की लागत से।
- बिथरी चैनपुर के सिरौही गौरी शंकर मंदिर में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
- आंवला के अहिच्छत्र में समेकित पर्यटन विकास कार्य दो करोड़ रुपये की लागत से होगा।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। शासन से स्वीकृति मिलते ही चयनित एजेंसियों की ओर से निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।