फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली एयरपोर्ट की लंबी छलांग, ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में पाई पहली रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू उड़ान की सेवाएं देने वाले देश के 62 एयरपोर्ट पर किया गया सर्वे
विज्ञापन

बरेली। ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में बरेली एयरपोर्ट ने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। दूसरे स्थान पर अयोध्या, तीसरे पर प्रयागराज और चौथे स्थान पर आगरा एयरपोर्ट हैं। अखिल भारतीय स्तर पर बरेली एयरपोर्ट को सातवीं रैंक मिली है।
सिविल एन्क्लेव की रैंक तय करने के लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की ओर से प्रत्येक छह माह में अखिल भारतीय स्तर पर ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। इस बार प्राधिकरण ने जुलाई से दिसंबर तक घरेलू उड़ान संचालित करने वाले देशभर के 62 एयरपोर्ट का सर्वे कराया गया। शनिवार को रैंक जारी की गई। इसमें बरेली को प्रदेश में पहला और देश में सातवां स्थान मिला है। बरेली एयरपोर्ट से सप्ताह में चार दिन मुंबई और तीन दिन बंगलूरू के लिए उड़ान होती है। यहां से नवी मुंबई और कुशीनगर की उड़ानें प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली और जयपुर के लिए उड़ानें शुरू करने की कवायद भी चल रही है। दिल्ली और जयपुर के लिए बरेली से उड़ानों को दो साल पहले बंद कर दिया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्लॉट नहीं मिलने को इसका कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों के फीडबैक पर मिलती है रैंकिंग
रैंक तय करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम एयरपोर्ट पर ही यात्रियों से वहां की सुविधाओं के बारे में 30 बिंदुओं पर फीडबैक लेती है। इनमें चेक इन स्टाफ की दक्षता, सुरक्षा जांच की संपूर्णता, सुरक्षित और संरक्षित होने की भावना, एयरपोर्ट में अपना रास्ता ढूंढने की सुगमता, चेक इन पंक्ति में प्रतीक्षा समय, सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा सवाल शामिल हैं। इसी के आधार पर एयरपोर्ट की रैंक निर्धारित होती है। संवाद

यात्रियों को बेहतर सुविधा देना हमारा लक्ष्य है। प्रयास किया जाएगा कि इस सर्वे में बरेली एयरपोर्ट देश में भी पहले स्थान पर आए। -अवधेश अग्रवाल, निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें