फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, 14 फायर टेंडर ने तीन घंटे में पाया काबू; कारण स्पष्ट नहीं

Thu, 27 Nov 2025 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परसोना मोड़ के पास स्थित एक प्लाइवुड गोदाम में बुधवार रात भीषण आग लग गई। पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। वायुसेना स्टेशन और आंवला स्थित इफको संयंत्र से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
प्लाइबुड गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परसोना मोड़ के पास स्थित एक प्लाइबुड गोदाम में भीषण आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची आग विकराल रूट ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अग्निश्मन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परसोना मोड़ के पास सतीश अग्रवाल और दीपांशु अग्रवाल का प्लाईबुड गोदाम है। बुधवार रात साढ़े आठ बजे गोदाम में किसी कारण आग लग गई। गोदाम में प्लाईबुड और लकड़ी भरी होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं के गुबार देखकर लोग घरों से निकल आए। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को आग पर काबू के लिए लगा दिया गया। इसके बाद भी हालात नियंत्रण से बाहर होते देखकर वायु सेना स्टेशन और इफको आंवला से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुला लिया गया।

सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे आसपास के अन्य गोदाम व फैक्टरियां तक आग नहीं पहुंच सकी। किसी तरह की जनहानि की बात सामने नहीं आई है। गोदाम में सूची लकड़ी और प्लाइबुड होने के कारण आग विकराल हो गई थी। इस संबंध में गोदाम स्वामी से बात करने पर उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


मार्च में लगी थी गैस गोदाम में आग, 500 सिलिंडर फटे थे
इससे पहले 24 मार्च 2025 को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर के पास स्थित एक गैस गोदाम में भी आग लगी थी। गैस गोदाम में आग के कारण यहां 500 से ज्यादा गैस सिलिंडरों में विस्फोट हुए थे। आग पर काबू में दो दिन लगे थे। इलाके के लोग अभी गैस गोदाम में हुए अग्निकांड को नहीं भूले थे कि इससे पहले प्लाइबुड के गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें