फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से 14 मई तक निरस्त रहेंगी बरौनी-दिल्ली स्पेशल गाड़ियां

Sat, 04 May 2019 03:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व-मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के अंतर्गत बछवारा-विद्यापति धाम एवं मोहिउद्दीनगर स्टेशनों के मध्य प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग किए जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द तो कई के मार्ग में बदलाव किया गया है। इसके अलावा पुरबिया और गरीब नवाज एक्सप्रेस अपने प्रस्थान स्थल से एक से दो घंटे की देरी से चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक बरौनी से दिल्ली को जाने वाली बरौनी-दिल्ली स्पेशल (04023) का संचालन 07, 10 और 14 मई को निरस्त किया गया है। इसके अलावा नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली नई दिल्ली-बरौनी एसी स्पेशल (04404) भी सात और दस मई को निरस्त रहेगी। वापसी में भी यह ट्रेन (04403) आठ और 11 मई को निरस्त रहेगी। सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (20506) नौ और 12 मई को अपने निर्धारित मार्ग छपरा-सोनपुर- शाहपुर पटोरी-बरौनी-खगड़िया के स्थान पर छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर- बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।

इसके अलावा अजमेर से किशनगंज के बीच चलने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) भी नौ मई को बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग छपरा-सोनपुर- शाहपुर पटोरी-बरौनी-खगड़िया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर- नरहन-खगड़िया के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से डिब्रूूगढ़ जाने वाली अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15934) भी दस मई को अपने तय मार्ग छपरा-सोनपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-खगड़िया के बजाय छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस (14618) नौ और 12 मई को अपने तय मार्ग छपरा-सोनपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-खगड़िया के बजाय छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी। इस ट्रेन की वापसी (14617) भी दस और 13 मई को इसी बदले हुए मार्ग से होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनस से सहरसा जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस (15280) के भी मार्ग में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन दस मई को अपने निर्धारित मार्ग छपरा-सोनपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-खगड़िया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-पहेलजा घाट-पटना-मोकामा-बरौनी बाई पास के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं किशनगंज से अजमेर जंक्शन जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) को दस और 12 मई को किशनगंज में ही दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा सहरसा से 12 मई को प्रस्थान करने वाली 15279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस  पुरबिया एक्सप्रेस सहरसा से एक घंटे देरी से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें