फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निकाह से पहले बरातियों पर हमला, सात घायल

Wed, 03 Jun 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। निकाह समारोह में बुधवार को विवाद हो गया। बरातियों और दुल्हन पक्ष के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इसमें दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मनौना निवासी मोहम्मद उमर का रिश्ता फुंदननगर निवासी नन्हे की बेटी से तय हुआ था। बरात कस्बे के मोहल्ला बारहबुर्जी मस्जिद के सामने स्थित बरात घर में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाश्ते के बाद दो बच्चों के बीच विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की सरिया और हॉकी से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। चर्चा है कि बच्चों की लड़ाई के दौरान दूल्हा पक्ष की महिलाओं से अभद्रता भी की गई थी।
सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों में मुरादाबाद निवासी मुजाहिद व मोहम्मद तवरेज, मनौना निवासी शमशुल, इरशाद व अब्दुल, फुंदन नगर निवासी मोनिश और बरेली निवासी वसीम शामिल हैं। देर शाम दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने दूल्हा-दुल्हन का निकाह संपन्न कराया। इंस्पेक्टर वीनू चौधरी ने बताया कि दूल्हे के दोस्त शमशुल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें