फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुलिस के सामने बार बालाओं ने लगाए ऐसे ठुमके... भांजनी पड़ी लाठियां; देखें वायरल वीडियो

Thu, 17 Oct 2024 08:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)

सार

आयोजक गुप्ता ने बताया कि हंगामा एक साजिश के तहत किया गया। हंगामा और अफरा-तफरी के बीच सिपाही सहित तीन लोगों को मामूली चोट भी आई है।
विज्ञापन
डांस करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान मंच पर बार बालाओं ने पुलिस के सामने ही ठुमके लगाने शुरू कर दिए। पुलिस उन्हें रोकने के बजाए खुद भी ठुमकों का आनंद ले रही थी। इसी बीच मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। किसी तरह पुलिस ने मामले का शांत कराया। हंगामा और अफरा-तफरी के बीच सिपाही सहित तीन लोगों को मामूली चोट भी आई है।

विज्ञापन



हरियाणा के कलाकारों द्वारा बुधवार की रात करीब 10 बजे शुरू फिल्मी गानों पर ठुमके लगाने शुरू कर दिए। महिला कलाकारों के ठुमकों पर कुछेक दर्शक बेकाबू हो गए। हो- हल्ला के दौरान दर्शकों ने उत्पात मचाया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। दर्शकों में से एक युवक ने लाइट की ओर गुलेल से गिट्टी मार दी, जो पास में खड़े सिपाही के लग गई। सिपाही जमीन पर गिर पड़ा। 
 

इसके बाद हंगामा शुरू हो जाने पर पुलिस कर्मियों ने डंडे फटकारने शुरू कर दिए। भगदड़ और पुलिस के डंडों की चपेट में आने से दो दर्शक भी घायल हो गए। घायलों में से किसी भी दर्शक ने अपना मेडिकल भी नहीं कराया है। वह कार्रवाई के डर से खुद ही खिसक गए। करीब आधा घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। 
विज्ञापन

आयोजकों में संजीव गुप्ता समेत कई लोगों ने हस्तक्षेप कर दर्शकों को शांत कराया, तब कहीं जाकर फिर से कार्यक्रम शुरू हो पाया। आयोजक गुप्ता ने बताया कि हंगामा एक साजिश के तहत किया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कुछ दर्शक हंगामा करने लगे तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने डंडे नहीं फटकारे हैं। ऐसे में किसी के घायल होने का सवाल नहीं उठता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें