फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन: दिसंबर में होगा सचिव पद का चुनाव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। बार एसोसिएशन के सचिव रहे अमर भारती के निधन से रिक्त हुए इस पद के लिए दिसंबर में चुनाव होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन

श्री शर्मा ने कहा कि बार के सचिव का पद रिक्त होने से वकीलों के हित के काम प्रभावित हो रहे हैं। फिलहाल यह कार्यभार सह सचिव ललित कुमार को दिया गया हैं लेकिन जल्द सचिव पद पर चुनाव कराने की जरूरत है मगर यह इस पर भी निर्भर करेगा कि कोरोना का प्रकोप कितना कम होता है। उन्होंने कहा कि अगर दिसंबर तक कोरोना नियंत्रित हो जाता है तो चुनाव करा लिया जाएगा। बता दें कि बार के संविधान के मुताबिक बार एसोसिएशन का चुनाव हर दो साल के बाद होता है। सचिव रहे अमर भारती इस पद पर 2021 तक के लिए निर्वाचित थे। उनके निधन के बाद शेष बचे कार्यकाल का चुनाव होना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें