फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था फेल.. घंटों जाम

विज्ञापन
सीएम के जाते ही बरेली की सड़कों पर लग गया जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

निकलने से आधे घंटे पहले ही रोक दिया सिविल लाइंस का ट्रैफिक, फिर कैंट में किया डायवर्ट
विज्ञापन

बियावानी कोठी से चौकी चौराहा तक बेहाल रहा ट्रैफिक, सेटेलाइट चौराहे पर नहीं लगा जाम

बरेली। सीएम योगी आदित्यनाथ के आने पर पुलिस ने त्रिशूल एयरबेस से कमिश्नरी पहुंचने के रास्ते का पूरा ट्रैफिक रोक दिया था। उनके आने से पहले सेटेलाइट रोड और सिविल लाइंस में सड़कों पर पैचवर्क कर रहे वाहन के कारण जाम लगा तो कुछ ही देर में हालात सामान्य भी हो गए मगर लेकिन सीएम के लौटने पर आधे घंटे पहले ही सिविल लाइंस का ट्रैफिक रोकने के कारण व्यवस्था खराब हो गई। सेटेलाइट चौराहे से आने वाले ट्रैफिक को कैंट में डायवर्ट किया गया। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक काफी देर तक लोगों को जाम में फंसा रहना पड़ा। वहीं सेटेलाइट चौराहे व पीलीभीत बाईपास पर ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य रही।
सीएम के त्रिशूल एयरबेस पहुंचने से पहले ही नैनीताल रोड का ट्रैफिक एयरफोर्स गेट से पहले और पीलीभीत की तरफ से आ रहा ट्रैफिक बैरियर टू चौकी से पहले रोक दिया गया। वहीं पीलभीत बाईपास पर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात कर कॉलोनियों, डोहरा रोड, बीसलपुर रोड व अन्य रास्तों पर ट्रैफिक रोका गया। सिविल लाइंस में भी पुलिस की सख्ती रही। सीएम के आने से कुछ देर पहले तक सेटेलाइट रोड, बियावानी कोठी के पास, गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक व विकास भवन रोड पर एक ट्रक से पैचवर्क का काम किया गया। जिसके कारण काफी देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। इस बीच इन रास्तों से गुजरने में लोगों का काफी परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के आने से कुछ देर पहले ही कमिश्नरी तक के रास्ते पर ट्रैफिक रोकने के बाद इकट्ठी पब्लिक निकलने के कारण जाम तो लगा, लेकिन कुछ ही देर में व्यवस्था सामान्य हो गई। सीएम के लौटने पर चार बजे से पहले ही सिविल लाइंस में चौपुला रोड, चौकी चौराहा रोड, विकास भवन रोड व अन्य आसपास के रास्तों का ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके करीब आधे घंटे बाद सीएम का काफिला निकलने के कारण रास्तों पर बड़ी संख्या में वाहन पहुंच चुके थे। काफिला निकलने के बाद यहां ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल हो गई। बाइकों, कारों और बड़े वाहन जल्दबाजी में निकलने के कारण यहां घंटों जाम लगा रहा। लोगों को तपती धूप में काफी देर तक फंसा रहना पड़ा।

गांधी उद्यान से चौकी चौराहा हुआ पैक

एक तरफ आवासीय क्षेत्र और सरकारी तफ्तर तो वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों की भीड़ के कारण गांधी उद्यान से लेकर चौकी चौराहा तक के रास्ते पर शुक्रवार शाम वाहनों की कतार लग गई। यहां घंटों जाम लगा रहा। रेंज ऑफिस, रामपुर गार्डन विकास भवन रोड व चौपुला चौराहा की तरफ से भीड़ निकली।

कैंट से होकर निकाले गए छोटे वाहन

सीएम का काफिला निकलने के बाद सड़कों पर अचानक भीड़ उमड़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सेटेलाइट चौराहे की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को कैंट इलाके की तरफ से डायवर्ट कर दिया। बियावानी कोठी के पास से और गांधी उद्यान चौराहे से आगे वाहनों को जाने से रोका गया।

सेटेलाइट चौराहे पर बड़े वाहन रोके

ट्रैफिक रोकने के बाद सेटेलाइट चौराहे की तरफ पीलीभीत की तरफ से आ रहे बड़े व कॉमर्शियल वाहनों को पुलिस ने शाहजहांपुर रोड की तरफ भेज दिया। उन्हें शहर के अंदर नहीं आने दिया गया। सेटेलाइट चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य बनी रही। हालांकि काफिला लौटने के बाद शाहजहांपुर की तरफ से छूटे वाहनों के कारण यहां ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही।

ट्रैफिक रोकने के बाद गश्त करती रहीं गाड़िया

सिविल लाइंस व अन्य रास्तों पर काफिला आने और जाने से पहले ट्रैफिक रोकने के बाद लगातार पुलिस अधिकारी व अन्य गाड़ियां गश्त करती रहीं। लोगों को सड़कों से दूर रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें