यह है समय सारिणी
इधर, रेलवे की ओर से जारी 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन बृहस्पतिवार को बापूधाम मोतिहारी से सुबह 11:45 बजे चलने के बाद सगाउली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद एक परिवार के चार बच्चों की हालत बिगड़ी, एक की मौत
ट्रेन 978 किलोमीटर की दूरी 22 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। 22 कोच की ट्रेन में 1,824 सीटें होंगी। ट्रेन में दो लगेज कोच होंगे। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे है, लेकिन बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार के बीच औसत गति 45 किमी प्रति घंटे के आसपास ही रहेगी। रेलवे की ओर से किराया सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।
कम किराये में लग्जरी यात्रा का मिलेगा अनुभव
इससे पहले रेलवे बरेली होते हुए दो सेमी हाई स्पीड लग्जरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर चुका है। एक ट्रेन देहरादून-लखनऊ और एक मेरठ-लखनऊ के बीच संचालित की जा रही है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को 28 अगस्त से वाया अयोध्या होते हुए वाराणसी तक संचालित किया जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस नॉन एसी ट्रेन है, लेकिन यह आधुनिक और लग्जरी ट्रेन है। ट्रेन के कोचों में सीसीटीवी कैमरों के साथ यात्रियों को सूचनाएं देने के लिए डिजिटल स्क्रीन की भी सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें- UP News: मुरादाबाद से बरेली तक हाईवे पर लगाए जाएंगे 130 कैमरे, ओवरस्पीड वाहनों के कटेंगे ऑटोमेटिक चालान