इस सप्ताह आठ अक्तूबर से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर बैंकों से संबंधित जरूरी काम हों तो समय रहते निपटा लें, क्योंकि 13 अक्तूबर को बैंक खुलेंगे।
बैंकों में आठ से 12 अक्तूबर तक लगातार पांच दिन तक अवकाश है। आठ अक्तूबर को सेकेंड सैटरडे और नौ को संडे, 10 को राम नवमी, 11 को दशहरा और 12 को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। लगातार पांच दिन बैंक बंद होने पर ग्राहकों प्रभावित हो सकते हैं। इससे एटीएम पर निर्भरता रहेगी। इसके बाद 22 को चौथा शनिवार और 23 अक्तूबर रविवार की छुट्टी रहेगी। 30 और 31 को दीपावली और गोवर्धन का अवकाश है।
भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक सुनील वढ़ेरा ने बताया कि लंबे अवकाश होने के बावजूद ग्राहकों को एटीएम से परेशानी नहीं होनेे दी जाएगी। सभी एटीएम भरे रहने के दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है।
बैंक इंप्लाइज यूनियन सचिव दिनेश सक्सेना ने बताया कि अक्तूबर माह में अवकाश ज्यादा हो गए हैं इसके लिए कर्मचारी अपना अधिकतम देने का प्रयास करेंगे।