फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

Sun, 03 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ग्राहकों के लिए यह महीना कुछ मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। क्योंकि बैंक इस माह 11 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंकिंग कामकाज समय से निपटाने होंगे।
विज्ञापन

जुलाई माह में दूसरा और चौथा शनिवार, पांच रविवार के अलावा ईद की छुट्टी है। इसी दौरान स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया के सहयोगी बैंकों को विलय करने के विरोध में स्टेट बैंक ऑफ  बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ ट्रॉवणकोर और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर कर्मी 12, 13 और 29 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे, इसमें एसबीआई को छोड़कर अन्य सभी बैंक यूनियन भी शामिल हैं।
बैंक कर्मचारी एसोसियेशन सचिव दिनेश सक्सेना, ट्रेड यूनियन फेडरेशन महामंत्री संजीव महरोत्रा और उपमहामंत्री गीता शांत ने बताया कि बताया कि पर्व, सरकारी अवकाश आदि को मिलाकर 11 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को बैंकिंग लेनदेन करने के लिए प्लान बनाना होगा
विज्ञापन


इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
03, 10, 17, 24 और 31 जुलाई में रविवार हैं, नौ द्वितीय और 24 जुलाई में चौथा शनिवार, छह अथवा सात जुलाई में ईद 12,13 और 29 जुलाई बैंक हड़ताल है। इससे 3, 6, 9, 10, 12, 13, 17, 23, 24, 29 तथा 31 तारीखों में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें