बरेली। पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्वनिधि योजना के प्रथम चरण का ऋण जमा होने पर एनओसी जारी करने के निर्देश दिए।
नगर निकाय और पालिका के अधिकारियों को शेरगढ़, धौराटांडा, बिशारतगंज, ठिरिया निजावत खां, फरीदपुर, रिछा की उपलब्धि 50 फीसदी से कम मिलने पर अगली बैठक तक 60 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए कहा। अक्रियाशील वेंडरों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। ब्यूरो