बरेली में घर पर चस्पा होगी वसूली नोटिस, कुर्क हो सकती है संपत्ति
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि बाबू भारती ने बताया कि मौलाना के बरेली स्तिथ घर पर वसूली की नोटिस चस्पा करने के लिए बृहस्पतिवार को टीम रवाना की गई है। बताया कि यदि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं हुआ, तो उनकी संपत्ति कुर्क कर वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक सभी बकायेदारों से रकम की वसूली के लिए सख्त नीति पर काम कर रहा है।
बदायूं की संपत्तिया पहले ही बेच चुका है मौलाना
जांच में यह भी पता चला है कि मौलाना तौकीर रजा ने बदायूं जिले में अपनी अधिकांश संपत्तियां पहले ही बेच दी हैं। ऐसे में बैंक की नजर अब उनकी बरेली और अन्य जिलों में स्थित संपत्तियों पर है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरीबाबू भारती ने कहा कि बैंक जहां भी संपत्ति मिलेगी, वहां कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
वसूली अभियान हुआ तेज
बैंक की टीम ने पुरानी फाइलों को फिर से पलट कर रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेज दी है। सूत्रों के अनुसार, मौलाना का मामला शासन स्तर तक पहुंच चुका है और बैंक ने वसूली की प्रक्रिया को प्राथमिकता में रखा है। बदायूं और बरेली दोनों जिलों के राजस्व व पुलिस प्रशासन को भी इसमें सहयोग के निर्देश दिए गए हैं।