फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान से बैंक मैनेजर ने की अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। ग्रामीण की मौत के बाद उनकी केसीसी कार्ड के रिन्युवल के विरोध पर बैंक मैनेजर ने किसान से अभद्रता की।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक कस्बे के कृषक समाज इंटर कॉलेज में की गई, जिसमें जरौल गांव के किसान नेत्रपाल ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा फतेहगंज पूर्वी के बारे में जानकारी दी कि उनके चाचा रामलड़ैते का खाता इसी बैंक में था, जिनकी मृत्यु 15 फरवरी को हो गई थी, लेकिन बैंक द्वारा 30 जून को उनके केसीसी के खाते को रिन्युवल करके खाते की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसकी शिकायत के लिए वह जब बैंक पहुंचे तो वहां मैनेजर ने ठीक से बात नहीं की और अभद्रता भी की। इसको लेकर किसानों ने बैंक शाखा के बाहर हंगामा भी किया।
इसके बाद सभी किसान थाने पहुंचे और 14 अप्रैल को गांव करतोली के किसान धनपाल की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की, जिसपर पुलिस ने आश्वासन दिया। इस मौके पर सुनील यादव, पप्पू शर्मा, हरिओम शर्मा, सतेंद्र सिंह, ब्रह्मस्वरूप मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि बैंक कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मैनेजर के खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें